फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रैक पर गिरीं पेड़ों की टहनियां, स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं ट्रेनें

Sat, 11 May 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सांदल कलां रेलवे स्टेशन पर खड़ी मूरी एक्सप्रेस के नहीं चलने से परेशान खड़े यात्री। सं
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में शुक्रवार की रात आई आंधी से पेड़ों की टहनियां टूट कर रेलवे ट्रैक गिर गईं जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। इसकी वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। करीब दो घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। रात के अंधेरे में यात्रियों को ही ट्रैक पर पड़ी टहनियां हटानी पड़ीं। ट्रेनों के चलने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इस दौरान पेड़ाें की टहनियां टूट कर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। दिल्ली-पानीपत रेलवे लाइन पर समालखा व दीवाना स्टेशन के पास ट्रैक पर टहनिया गिरने से ट्रेनों के पहिये थम गए। एचएनके सवारी गाड़ी में बैठे यात्रियों ने ट्रैक पर पड़े पेड़ों की हटनियों को हटाकर रास्ता साफ किया। दिल्ली से पहुंची टीम ने भी तकनीकी खामी को दूर कर ट्रेनों का परिचालन शुरू करवाया।
रेल ट्रैक जाम होने के कारण 18309 मूरी एक्सप्रेस सांदल कलां, 14553 हिमाचल एक्सप्रेस सोनीपत, 12311 नेताजी एक्सप्रेस राठधना, 04405 एचएनके पैसेंजर दीवाना और 04909 ईडीपी पैसेंजर ट्रेन समालखा स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

बोले यात्री
-मैं सोनीपत में जॉब करता हूं। रात को मूरी एक्सप्रेस पर पानीपत जाने के लिए चढ़ा था, लेकिन रेलवे यातायात बाधित होने से ट्रेन को सांदल कलां रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया। ट्रेन में भीड़ होने के कारण दो घंटे तक खड़े होकर ही ट्रेन चलने का इंतजार करना पड़ा। रेलवे को यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।-सोनू, पानीपत

-अंबाला में किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने से पहले ही दर्जन भर से अधिक ट्रेनों का परिचालन बाधित है। इस बीच जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें भारी भीड़ आती है, जिससे खड़े होने के लिए मुश्किल से जगह मिल पाती है। शुक्रवार रात को ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आधे घंटे का सफर तीन साढ़े तीन घंटे तक पूरा किया।-विकास, एटलस रोड, सोनीपत
वर्जन
आंधी के चलते पेड़ों की टहनिया टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिरने से रेलवे यातायात बाधित हो गया था। इसके कारण ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैक बहाल कर रेलवे यातायात सुचारू करवा दिया था।-दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें