फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित जागरूकता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर शि
गन्नौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समावेशित शिक्षा के तहत अभिभावकों, अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एसएमसी सदस्यों के लिए दो दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड परियोजना समन्वयक एवं प्राचार्य विनोद शर्मा ने की।
जिला मॉनीटरिंग टीम की तरफ से जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह ने शिरकत की। मास्टर ट्रेनर अक्षय शर्मा ने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016, दिव्यांगों के व्यवहार व अधिकार का प्रशिक्षण दिया। वहीं, आशुतोष शर्मा ने समावेशी शिक्षा की उपयोगिता, शिक्षकों के व्यवहार एवं मनोवैज्ञानिक तरीकों को अपनाने के लिए टिप्स दिए।
इस अवसर पर विशेष अध्यापक अनुराधा, मीना, इमरान आलम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुदेश, सीमा शर्मा और रणबीर ने सहयोग दिया।