फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वैशाखी पर्व पर यज्ञ, भक्ति गीत और सत्संग का उठाया लाभ

Sat, 11 Apr 2026 08:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में वैशाखी पर्व समारोह के दौरान गायत्री महायज्ञ में आहुति डालते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। महात्मा आशानंद वधवा हिंदू मंच की ओर से शनिवार को सिक्का कॉलोनी में वार्षिकोत्सव, गायत्री महायज्ञ एवं वैशाखी पर्व समारोह का आयोजन किया गया।

आचार्य संजय याज्ञिक ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और रोगों से बचाव में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से विश्व शांति, आत्मिक शांति और पवित्रता की भावना बढ़ती है तथा समाज के कल्याण के लिए अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

गायत्री जाप में निवेदिता आर्य ने भाग लिया। संतोष आर्य ने भक्ति, सामाजिक और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान हरिचंद स्नेही ने की। समारोह में हंसराज वधवा, महात्मा वेदमुनि वानप्रस्थी, ललित महेंद्रु, वीना रानी, जितेंद्र चावला, देसराज अरोड़ा, हरभगवान रहेजा, सरोज रहेजा, दिनेश आर्य, मदन लाल कत्याल, सुनीता अरोड़ा, राजरानी, रामकिशन बत्रा, अशोक आर्य और अशोक भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें