फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 10 फीसदी छूट के साथ गृहकर जमा कराने का अंतिम दिन आज

Thu, 31 Jul 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र में गृहकर जमा कराने के लिए लाइन में ख
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में 10 फीसदी छूट पाने के लिए चालू वित्त वर्ष का गृहकर जमा कराने वाले लोगों की लाइन लग रही है। 31 जुलाई को उधम सिंह के शहीदी दिवस के चलते राजपत्रित अवकाश रहेगा। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्राॅपर्टी शाखा में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई है।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रतिवर्ष गृहकर जमा कराने वालों को 31 जुलाई तक 10 फीसदी छूट देने के आदेश जारी किए हुए हैं। निगम क्षेत्र में 1.70 लाख प्रॉपर्टी हैं, जिनमें आवास, फ्लैट्स, दुकान, व्यावसायिक भवन, सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवन शामिल हैं। इन प्रॉपर्टी से निगम प्रशासन गृहकर वसूल करता है। नगर निगम कार्यालय में अब तक प्रॉपर्टी मालिकों करीब 6.5 करोड़ रुपये गृहकर जमा कराया है। चालू वित्त वर्ष के गृहकर पर 10 फीसदी छूट पाने के लिए प्रॉपर्टी मालिक गृहकर जमा कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन गृहकर

निगम अधिकारियों का कहना है ऑनलाइन गृहकर जमा करने के लिए वेबसाइट ulbharyana.gov.in पर जाकर शहर का विकल्प क्लिक करें। इसके बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। प्रॉपर्टी आईडी के विकल्प में अपना प्रापर्टी आईडी नंबर डाल कर क्लिक करते ही बिल से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। जानकारी सही है तो पेमेंट के लिए आगे बढ़ें। यदि बिल में कोई गड़बड़ी है तो इसे ठीक करने के लिए निगम की प्रॉपर्टी शाखा में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


गृहकर के चालू बिल पर 10 फीसदी छूट की अवधि 31 जुलाई को खत्म हो जाएगी। जो प्रॉपर्टी मालिक 31 जुलाई तक गृहकर जमा कराएगा, उसको ही लाभ मिल सकेगा। ऑनलाइन भी गृहकर जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन

- राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें