फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खटकड़ के सरपंच को धमकी देने का आरोप

Thu, 31 Jul 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :20: सोनीपत के कुंडली में खटकड़ के सरपंच को धमकी मिलने के मामले में कार्रवाई की मांग करते स
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खटकड़ के सरपंच ने जान से मारने की धमकी मिलने की कुंडली थाना में शिकायत दी है। इस पर सरपंच एकता समिति के सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही सरपंच को सुरक्षा देने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


गांव खटकड़ के सरपंच योगेश शर्मा ने बताया कि 29 जुलाई को वह घर पर थे। इस बीच ग्रामीण महेश के मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने कॉल की। उसने धमकी दी कि शुक्रवार तक योगेश सरपंच को गोली मार देगा या मरवा देगा। सरपंच योगेश का आरोप है कि ग्रामीण महेश दिव्यांग है। उनके हाथ नहीं हैं। महेश ने उन्हें मामले से अवगत कराया। मामले में सरपंच एकता समिति को भी जानकारी दी गई। बुधवार को सरपंच एकता समिति राई के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान प्रताप शर्मा, गांव जाटी कलां के सरपंच सतीश कुमार, मनौली के सरपंच धर्मबीर, नसीरपुर के सरपंच मांगेराम, खुर्मपुर के सरपंच नरेश चौहान, पाबसरा के सरपंच पंकज के साथ मिलकर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें