फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आमदनी बढ़ाने के लिए एफपीओ को खाद, बीज और कीटनाशक के लाइसेंस जारी होंगे

Fri, 05 Jul 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को खाद, बीज और कीटनाशक के लाइसेंस जारी करने का फैसला लिया है। मुख्यालय की ओर से कृषि उपनिदेशक को निर्देश जारी किए गए है कि आवेदन करने वाले किसान उत्पादक संगठनों को खाद, बीज व कीटनाशक का लाइसेंस जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन


किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए सरकार ने किसानों के समूह गठित करने पर फोकस किया है। उक्त एफपीओ के माध्यम से किसानों के समूहों को कृषि उत्पादन इनपुट, कृषि उपकरणों की आपूर्ति की जाती है। इसके अतिरिक्त अनाज की सफाई, ग्रेडिंग, पैकिंग, भंडारण, परिवहन आदि गतिविधियों से किसानों को जोड़ने के लिए एफपीओ का गठन किया जा रहा है। अभियान के तहत अब किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक के लाइसेंस भी जारी करने का फैसला किया गया है। प्रदेश में 157 एफपीओ गठित किए जा चुके हैं।, सोनीपत जिले में 10 एफपीओ गठित हुए हैं। वर्तमान में जिले में खाद, बीज और कीटनाशकों के लगभग 400 लाइसेंस धारक है।
विज्ञापन


वर्जन
एफपीओ को खाद, बीज व कीटनाशक के लाइसेंस जारी करने के लिए मुख्यालय की ओर से निर्देश जारी हुए हैं। सभी आवेदकों को जल्द लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे।

डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें