फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नए कानून लागू... तारीख पर तारीख का खेल खत्म

Fri, 05 Jul 2024 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। देश भर में लागू किए गए नए कानूनों के तहत अब तारीख पर तारीख का खेल खत्म हो जाएगा। इससे पीड़ितों को जल्द न्याय मिलने की आस भी बंधी है। हालांकि नए कानूनों को लेकर अभी अधिवक्ताओं में भी चर्चा का माहौल जारी है। शुक्रवार को भी जिला बार परिसर में अधिवक्ता लागू किए गए नए कानूनों पर चर्चा करते मिले। इस दौरान अधिवक्ताओं ने लागू किए गए नए कानूनों को जनहित के लिए बेहतर बताया।
विज्ञापन

अधिवक्ता आशीष, अजय राठी, अनिल दहिया, शक्ति सिंह, दिनेश अत्री सहित अन्य ने कहा कि पहले अदालत में एक केस कई सालों तक चल जाता था। इसमें पीड़ित तारीख पर तारीख के खेल में उलझकर रह जाता था। कई केसों में तो केस लड़ते-लड़ते पीड़ित की मृत्यु तक हो जाती थी, उसके बाद ही उसे न्याय मिल पाता था। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए नए कानून जनहित के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाले हैं। इससे पीड़ित का न्याय पालिका पर विश्वास बढ़ेगा और समय के लंबे फेर में उलझने से भी छुटकारा मिल सकेगा।
अधिवक्ता आशीष ने बताया कि नए कानूनों में अब पुलिस के लिए मुकद्दमों की जांच के लिए समय तय किया है। पुलिस को मामले की जांच पूरी करने के साथ ही चार्जशीट दाखिल करने तक सभी के लिए समय निर्धारित किया है। वहीं अदालत में भी सुनवाई के नियम निर्धारित किए हैं। जिससे लंबी तारीखों का फेर खत्म होगा और पीड़ित को त्वरित न्याय मिल सकेगा। नए कानूनों में सबकी जवाबदेही तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें