फोटो 35- गोहाना शहर में तिरंगा यात्रा निकालते तीर्थ राणा व अन्य। संवाद
गोहाना। हर घर तिरंगा का संदेश लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा समेत भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ देवीलाल स्टेडियम से शुरू होकर शहर में मुख्य बाजार, सिविल रोड, पानीपत चुंगी व समता चौक तक निकाली गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। जिसमें भाजपा के नेता हाथों में तिरंगा लेकर व बाइकों पर शहर में निकले है। तिरंगा यात्रा में लोगों को हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में विधायक मोहनलाल बड़ौली, नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी, दिनेश स्वामी, जिला उपाध्यक्ष अरुण बडोक, परमवीर सैनी, धर्मवीर नांदल, सुरेंद्र आर्य, सुभाष दांगी, अमित कक्कड़ व महेंद्र मोहाना शामिल हुए।
फोटो 35- गोहाना शहर में तिरंगा यात्रा निकालते तीर्थ राणा व अन्य। संवाद