फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कसा शिकंजा, आठ स्कूल वाहनों के चालान, चार किए जब्त

Mon, 15 Apr 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सुरक्षित वाहन नीति का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ प्रशासन व शिक्षा विभाग ने सोमवार को अभियान चलाया। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया के नेतृत्व में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में आने वाले निजी स्कूलों में जाकर बसों का निरीक्षण किया। वहीं मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आरटीओ की संयुक्त टीम ने स्कूलों पर छापा डाला। इस दौरान करीब 40 स्कूल वाहनों की जांच करते हुए नियमों पर खरा नहीं उतरने वाली आठ बसों के चालान किए, जबकि चार वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के कनीना में पिछले दिनों हुए सड़क हादसे से सबक लेते हुए सरकार व प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सोमवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ स्कूलों में जाकर स्कूल वाहनों की जांच की। इस दौरान खामियां मिलने पर तुरंत दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। जहां ज्यादा खामियां थीं, उसकी सूचना आरटीओ को दी। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया व बीईओ सोनीपत ने शहर के विभिन्न स्कूलों की जांच की। इस दौरान स्कूल संचालकों को उचित निर्देश दिए। डीईओ ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निजी स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वह नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
स्कूल बसों में यह मिलीं खामियां
-कई स्कूल बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिले, जहां मिले उनमें पर्याप्त दवाइयां नहीं थी।
-कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, वहीं कुछ में एक्सपायरी डेट के लगे हुए थे।
-बसों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी को लेकर भी लापरवाही बरती गई। कहीं सीसीटीवी खराब थे तो कई बसों में थे ही नहीं।
-बसों के चालक भी वर्दी में नही मिले, जो वर्दी में थे उन्होंने बैज नहीं लगाया था।

दो स्कूलों की चार बसें जब्त
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आरटीओ की संयुक्त टीम ने कई स्कूलों में छापा डाला। इस दौरान गोल्ड ईरा पब्लिक स्कूल में जांच के दौरान एक बस का फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर बस को जब्त कर लिया गया। वहीं गोहाना के ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल की तीन बसों के न फिटनेस प्रमाणपत्र मिले और ना ही टैक्स भरा गया था। तीनों बसों को जब्त कर दिया। इसके अलावा वीएसपीके इंटरनेशनल स्कूल, लिटल एंजल्स स्कूल, गुरुनानक इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन व स्वास्तिक एजुकेशन रिसर्च की बसों के मानक पर खरा नहीं उतरने पर चालान किए गए।
विज्ञापन


वर्जन
सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ मिलकर विभिन्न स्कूलों में छापा मारते हुए बसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान करीब 40 बसों की जांच करते हुए आठ के चालान किए गए हैं, जबकि चार स्कूल वाहन जब्त किए गए हैं। यह अभियान नियमित तौर पर जारी रहेगा। -गुरप्रीत, मोटर वाहन अधिकारी (प्रवर्तन), सोनीपत ।


वर्जन
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को जिले भर में जांच अभियान चलाया गया। स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की गई। बसों में जो खामियां मिलीं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं अध्यापकों के मान-सम्मान का भी पूरा ख्याल रखा जाए। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें