राई। मुरथल में ढाबों पर देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार तीन विदेशी युवतियों को एक साल बाद भी जमानत नहीं मिल सकी है। युवतियों के वीजा की वैधता पूरी होने के चलते उन्हें जमानत नहीं मिल पा रही है। युवती देश में टूरिस्ट व मेडिकल वीजा पर आई थी। यहां आने के बाद उन्होंने देह व्यापार शुरू कर दिया था। अब उनके दूतावास में बातचीत कर उन्हें भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 8 जुलाई 2021 को सोनीपत पुलिस-प्रशासन के साथ मुरथल के तीन ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियों व पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नकली ग्राहक अंदर भेजे थे। जिनका इशारा मिलने पर अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां तीन विदेशी युवतियों को करनाल जेल भेज दिया गया था। पकड़ी गई युवतियों में दो उज्बेकिस्तान व एक तुर्की की रहने वाली थी। उनके वीजे की वैधता अवधि खत्म हो चुकी थी। युवतियों ने पुलिस को बताया था कि उन्हें इकबाल खान ने भेजा था। पुलिस मामले में आरोपी इकबाल खान को काबू कर पूछताछ कर चुकी है। युवतियों के वीजा की अवधि खत्म होने के चलते उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। ऐसे में पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखा था। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर विदेश मंत्रालय से पत्र व्यवहार कर विदेशी युवतियों के दूतावास में संपर्क करेगी। उसके बाद जुर्माना भरकर वीजा बढ़वाया जाएगा। उसके बाद ही उन्हें जमानत की कार्रवाई पूरी की जाएगी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि युवती विदेश से मेडिकल व टूरिस्ट वीजा पर आई थी। यहां आने के बाद वह देह व्यापार में संलिप्त हो गई। आरोपी इकबाल के संपर्क में आकर वह मुरथल तक आने लगी।
वर्जन
मुरथल के ढाबों पर देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार युवतियों का वीजा खत्म होने के चलते उन्हें जमानत नहीं मिल सकी है। इसके लिए गृह मंत्रालय को लिखा गया है। गृह मंत्रालय विदेश मंत्रालय के माध्यम से आगे युवतियों के दूतावास में संपर्क कर आगे की कार्रवाई करेगा।
विपिन कादियान, डीएसपी सोनीपत