फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सीआईए-2 के बिछाए जाल में फंसे गोगी गैंग के तीन शार्प शूटर, गिरफ्तार कर बरामद किए हथियार

Thu, 26 May 2022 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सीआईए-2 स्टाफ को ककरोई-बैंयापुर रोड पर तीन बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर यूपी व हरियाणा पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सीआईए-2 स्टाफ ने ककरोई-बैंयापुर रोड पर राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र रच रहे गोगी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन राज्यों यूपी, दिल्ली व हरियाणा पुलिस के वांछित हैं। टीम ने सूचना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसआई को सादे कपड़ों में राहगीर बनाकर भेजा था। इस दौरान बदमाशों ने एएसआई की कनपटी पर पिस्तौल रख दी। जिससे उनके पीछे चल रही पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन


एसपी हिमांशु गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सुनील कुमार को सूचना मिली थी कि गोगी गैंग के तीन बदमाश ककरोई-बैंयापुर रोड पर लूटपाट करने आए हैं। उन्होंने मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे एसआई हरेंद्र के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम को सूचित किया। जिस पर एएसआई जितेंद्र कुमार को सादे कपड़ों में राहगीर बनाकर भेजा गया।

पुलिस टीम उनसे करीब 150 मीटर पीछे वाहन की लाइट बंद कर चल रही थी। जब एएसआई बदमाशों के पास पहुंचे तो एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और दो अन्य ने उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस टीम ने कार्रवाई कर तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


उनकी पहचान यूपी के जिला मेरठ के गांव चिंदोडी का रहने वाला अतुल उर्फ मोटा, मेरठ के पावली गांव का सन्नी काकरान व मूलरूप से सोनीपत के गांव आंवली फिलहाल दिल्ली के पुठ कलां स्थित मांगेराम पार्क क्षेत्र का रहने वाला नसरूद्दीन उर्फ नसरू के रूप में हुई।

पुलिस ने तलाशी के दौरान अतुल उर्फ मोटा के पास से 30 बोर की पिस्तौल व पांच कारतूस, सन्नी काकरान उर्फ मनीष के पास से डंडा और नसरूद्दीन के पास से बैटरी मिली। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सदर थाना में लूट का षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

पांच हत्या समेत 18 मामलों में संलिप्तता का लगा पता
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपियों के हत्या, हत्या की कोशिश व लूट के 18 मामलों में संलिप्त होने का पता लगा है। यह आंकड़ा पूछताछ के बाद बढ़ सकता है। आरोपियों से पूछताछ के लिए दिल्ली के साथ ही यूपी के मेरठ की पुलिस ने भी सोनीपत में डेरा डाल लिया है।

मुख्य इन मामलों का लगा पता

  • 25 फरवरी को गुरुग्राम के गांव खोड़ निवासी पूर्व जिला पार्षद परमजीत ठाकरान और उसके भाई सुजीत ठाकरान की गोलियों से छलनी कर हत्या का आरोप है।
  • करनाल में पेट्रोल पंप पर लूटपाट की
  • करनाल में बाइक लूटी थी।
  • 20 मई को यूपी के मेरठ के गांव पावली खुर्द में प्रयाग चौधरी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या का आरोप


सन्नी व अतुल की गिरफ्तारी पर है इनाम
एसपी ने बताया कि सोनीपत पुलिस के हत्थे चढ़े सन्नी काकरान की गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने एक लाख रुपये व हरियाणा पुलिस ने 10 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था। वहीं अतुल उर्फ मोटा की गिरफ्तारी पर भी यूपी पुलिस ने एक लाख व हरियाणा पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। नसरूद्दीन उर्फ नसरु दिल्ली में दोहरे हत्याकांड में वांटेड है।

आज तक कुख्यात अतुल को नहीं पकड़ सकी थी पुलिस
एसपी ने बताया कि सीआईए-2 के हत्थे चढ़े तीन बदमाशों में कुख्यात अतुल आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। यूपी मोस्ट वांटेड होने के बाद भी यह अभी तक फरार था। उसे सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सन्नी और नसरूद्दीन पहले गिरफ्तार हो चुके है। नसरूद्दीन कुछ माह पहले ही जेल से बाहर आया था।

गोगी गैंग से जुड़े है तार, अब दीपक बॉक्सर के लिए कर रहे काम
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के तार दिल्ली के कुख्यात गोगी गैंग से जुड़े है। गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या हो चुकी है। अब तीनों गोगी गैंग को चला रहे दीपक बॉक्सर के लिए काम कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें