फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साई के तीन तीरंदाज भारतीय टीम में चयनित

Fri, 07 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :19: भारतीय तीरंदाजी टीम में चयनित साई के तीरंदाज। स्रोत : साई प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण, बहालगढ़ के तीन तीरंदाजों मयंक, प्रद्युमन और रामपाल का चयन एशिया कप स्टेज-3 के लिए भारतीय दल में हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में किया जाएगा। यह चयन 2 से 6 नवंबर तक साई सोनीपत में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल में देशभर से 198 पुरुष व 109 महिलाओं ने भाग लिया था। इसमें तीरंदाज मयंक, प्रद्युमन और रामपाल ने अपना चयन कराया। वहीं पैरा ओलंपियन शीतल देवी ने विशेष उपलब्धि प्राप्त की। उन्होंने सामान्य वर्ग में भाग लेकर अपना चयन कराया है। शीतल देवी एशिया कप में सामान्य वर्ग के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि साई सोनीपत के तीरंदाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ तथा खिलाड़ियों की कठिन मेहनत और अनुशासन से संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें