फोटो : 15: खरखौदा थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। खरखौदा थाना पुलिस ने प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में लाठी, डंडे व तेज धारदार हथियारों से हमला करके महिला की हत्या करने के मामले में वीरवार को मोहित उर्फ शानू को गिरफ्तार किया है। इससे पहले छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद साक्ष्य संकलित करने के लिए रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।