फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर पद के लिए राजीव जैन सहित तीन ने किया नामांकन

Sat, 25 Apr 2026 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक के साथ एडीसी को अपना नामांकन पत्र सौंपते मेयर पद के भाजपा प्रत्या
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम आम चुनाव-2026 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को नगर निगम मेयर पद भाजपा के राजीव जैन सहित तीन उम्मीदवार ने अपना नामांकन दर्ज करवाया। राजीव जैन के अलावा कवरिंग कैंडिडेट के रूप में उनके पुत्र दिव्यांक जैन व एक निर्दलीय उम्मीदवार संत धर्मवीर चोटीवाला ने रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी राजीव जैन ने नामांकन से पूर्व पुरखास अड्डा स्थित कार्यालय में हवन के बाद गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकला। पुरखास अड्डा कार्यालय से शुरू होकर जुलूस गीता भवन, मामा भांजा चौक, तिरंगा चौक होते हुए मिनी सचिवालय पहुंचा। इस अवसर पर बाजारों में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा करके जगह-जगह स्वागत किया। नामांकन के पश्चात राजीव जैन ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता सोनीपत को प्रदेश का सबसे सुंदर व स्वच्छ शहर बनाना है। नामांकन जुलूस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक पवन खरखौदा, विधायक देवेंद्र कादियान, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, ललित बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज , गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, शशि कांत कौशिक, जिला महामंत्री तरुण देवीदास आदि मौजूद रहे।




पार्षद पद के लिए अब तक 17 ने किए नामांकन :

नगर निगम चुनाव के पार्षद पद के लिए कुल 22 वार्डों में अब तक 17 प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों से अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें वार्ड 3 से कांग्रेस के अनुज और उनकी कविरंग कैंडिडेट के रूप में पत्नी सलोनी, भाजपा से सुरेंद्र मदान और जितेंद्र कुमार, वार्ड 4 से भाजपा के त्रिभुवन कौशिक और उनकी पत्नी बबीता कौशिक, निर्दलीय डॉ. कमलेश कुमार सैनी, वार्ड निर्दलीय प्रत्याशी नीरज, वार्ड 6 से भाजपा की निशा, वार्ड 8 से भाजपा के कुणाल कौशिक, वार्ड 10 से निर्दलीय सत्यवीर, वार्ड 11 से भाजपा की संगीता सैनी, वार्ड 12 से कांग्रेस की अंजलि, वार्ड 13 से कांग्रेस के दीपक चावला, वार्ड 16 से कांग्रेस के अनुराग जैन और निर्दलीय विश्वजीत, वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के विकास, वार्ड 18 से भाजपा की सुनीता देवी, वार्ड 19 से कांग्रेस के राजेश मलिक व आम आदमी पार्टी के विकास दहिया, वार्ड 21 से कांग्रेस की दीपमाला और निर्दलीय संजना तथा वार्ड 22 से भाजपा के सतपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के शेर मोहम्मद और निर्दलीय फिरोज खान ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें