फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 परीक्षा केंद्रों पर 2668 परीक्षार्थी देंगे नीट : उपायुक्त

Sat, 25 Apr 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नीट परीक्षा को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करती उपायुक्त नेहा सिंह। स्रोत : प्रशासन - फोटो : गिलौला ​​​स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए शहर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 2668 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों को परीक्षा के दो दिन पहले इंस्टॉल करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की होने वाली बायोमीट्रिक व अन्य सभी चीजों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वॉड एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे ताकि परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत रोका जा सके।
इंसेट
स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के नजदीक एंबुलेंस और चिकित्सा टीम उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


इंसेट
परीक्षार्थी इन बातों का रखें विशेष ध्यान:
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षार्थी केवल हॉफ बाजू के कपड़े ही पहन कर आएं। इसके अलावा खुली चप्पलें, सैंडल या कम हील वाले जूते ही पहन के आएं। इसके साथ ही परीक्षा में घड़ी, अंगूठियां, कंगन या गहने पहनने की अनुमति नहीं है। यदि आप धार्मिक/पारंपरिक पोशाक पहन रहे हैं, तो केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचें। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, इयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, बटुआ, हैंडबैग, बेल्ट और टोपी ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा का एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और एक पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें