फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नप के पास पहुंचे तीन मोबाइल शौचालय, शादी-समारोह के लिए रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद ने 13 लाख रुपये की लागत से तीन मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की है। यह मोबाइल शौचालय प्रशासन की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम व शहरवासियों की मांग पर शादी समारोह में पहुंचाए जाएंगे, ताकि लोगों को परेशानी न हो। मौजूदा समय में नप के दो मोबाइल शौचालय गजराज अस्पताल के पास व एक शमशान के पास रखा है। नप की तरफ से शहर को साफ सुथरा रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नप ने 13 लाख रुपये की लागत से तीन मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की है। इन शौचालयों को आवश्यकता के अनुसार इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल इन्हें नप कार्यालय में रखा गया है। यदि शहर में रखे हुए मोबाइल शौचालय में से कोई शौचालय क्षतिग्रस्त हो जाता है तो इन शौचालयों को वहां पर रख दिया जाएगा। अभी तक इन शौचालयों को मुख्य कार्यक्रम में इस्तेमाल करने के लिए रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

शहर में 38 शौचालयों की है व्यवस्था
नप की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए शहर में 38 शौचालय की व्यवस्था की गई है। इनमें से सार्वजनिक शौचालय 29 व व्यावसायिक शौचालय 9 हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल शौचालय भी शहर में रखवाए गए हैं।


-नप ने 13 लाख रुपये की लागत से तीन मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की है। इन शौचालयों को मांग के अनुसार इस्तेमाल किया जाएगा। मौजूदा समय में इन शौचालयों को नप परिसर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें