फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो समेत तीन की मौत, महिला गंभीर

Sat, 16 Mar 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे पर स्थित बहालगढ़ चौक पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों सहित तीन की मौत हो गई और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दो साथियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे में जान गंवाने युवक व घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव दातौली निवासी सत्यवान ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि दो बेटों व दो बेटियों में सबसे बड़ा बेटा अमन (18) अपने दोस्त गांव के ही विशाल के साथ बाइक पर दिल्ली गया था। वह शुक्रवार रात को दिल्ली में काम खत्म कर वापस घर आ रहे थे। बाइक को विशाल बाइक चला रहा था। अमन बाइक पर उनके पीछे बैठा था। जब वह दोनों बहालगढ़ फ्लाईओवर पर पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद सडक़ पर चल रहे एक युवक व महिला को भी कुचल दिया। पैदल चल रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने विशाल, अमन व महिला को नागरिक अस्पताल में भेज दिया। जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अमन की पीजीआई व बाद में विशाल की भी निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने दोनों के शवों को शनिवार शाम को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बहालगढ़ में मौके पर हादसे का शिकार हुए युवक के शव व घायल महिला की पहचान का प्रयास जारी है। महिला की हालत भी गंभीर है।

हादसे के बाद लग गई थी वाहनों की कतार

बताया जा रहा है कि रात को हुए हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की कतार लग गई थी। दिल्ली से पानीपत की तरफ जाने वाले वाहन जाम के हालात में फंस गए। वाहन चालकों ने सर्विस रोड से निकलने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें