फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोहटी में पावर ग्रिड लाइन के काम पर बवाल, तीन किसानों ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसान विकास, इंद्रजीत और प्रवीन ने आत्मदाह के लिए शरीर पर छिड़का ज्वलनशील पदार्थ, मौके पर हड़कंप
विज्ञापन

- पुलिस ने महिलाओं सहित प्रदर्शनकारी 45 किसानों को हिरासत में लेकर सोनीपत सदर थाने पहुंचाया
- बाजार भाव से मुआवजा और लॉटरी व्यवस्था खत्म करने की मांग को लेकर दो माह से दे रहे धरना
फोटो 36: सोनीपत के गांव सोहटी में धरना स्थल पर हिरासत में लिए जाने पर नारेबाजी करते किसान। स्रोत: पाठक
फोटो 37: सोनीपत के सदर थाना परिसर में पुलिस हिरासत में बैठे किसान। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव सोहटी में पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के मुआवजे को लेकर चल रहा किसानों का विरोध बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति में पहुंच गया। पुलिस बल की मौजूदगी में तीन किसानों ने अपने ऊपर ज्वनशील पदार्थ (डीजल छिड़क लिया) और आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 45 किसानों और महिलाओं को पुलिस ने देर शाम तक हिरासत में लिया।
किसान विकास, इंद्रजीत और प्रवीन ने अपने शरीर पर डीजल छिड़कते हुए कहा कि लंबे समय से सुनवाई नहीं हो रही है। आत्मदाह का प्रयास कर रहे किसानों को देख पुलिस ने महिलाओं सहित प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया। सभी को बसों में बैठाकर सोनीपत सदर थाने ले जाया गया। किसानों ने पुलिस पर जबरन हिरासत में लेने और एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बावजूद तत्काल उपचार उपलब्ध नहीं करवाने के आरोप लगाए। देर शाम तक हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा नहीं किया गया था। किसानों का कहना है कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह सैदपुर चौकी पहुंचीं। डीसीपी जितेंद्र गहलोत, एसडीएम अमित कुमार, एसीपी राजदीप, एसीपी जसपाल सिंह, एसीपी गीता फौगाट, एसीपी अमित धनखड़, तहसीलदार बिजेंद्र नांदल, नायब तहसीलदार अचिन कुमार, बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य और थाना प्रभारी अनिल कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। बुधवार अभिमन्यु कोहाड़ ने सोहटी स्थित धरनास्थल पर किसानों के साथ बैठक की और देर शाम हिरासत में लिए गए किसानों की जानकारी लेने के लिए सोनीपत सदर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार भाव से मुआवजे की मांग पर अड़े किसान
किसान मुआवजा निर्धारित करने के लिए अपनाई जा रही लॉटरी व्यवस्था का भी विरोध कर रहें हैं। उनकी मुख्य मांग है कि पावर ग्रिड की बिजली लाइन के लिए प्रभावित जमीन और टावरों के बदले बाजार भाव के अनुसार मुआवजा दिया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक भरपाई मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें