फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन मरीज मिले, आंकड़ा 999 तक पहुंचा

विज्ञापन
डेंगू लैब के बाहर जांच कराने के लिए ब्लड सैंपल देते मरीज। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। डेंगू पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे। वीरवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। जिले में अब डेंगू के मरीज 1000 का आंकड़ा छूने से महज एक अंक पीछे है। अब डेंगू का आंकड़ा 999 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जिले में 8 अगस्त को डेंगू का पहला मरीज मिला था। इसके बाद सितंबर में 20 मरीज मिले थे। डेंगू का प्रकोप अक्तूबर में चरम पर था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर में 18 से 20 मरीज रोजाना मिल रहे थे। नवंबर में मौसम में आए बदलाव के कारण डेंगू के मरीजों का ग्राफ कम रहा। अक्तूबर में निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीज काफी संख्या में पहुंचे। वहां पर मरीजों व उनके तीमारदारों की अधिक भीड़ रही। अभी वायरल की चपेट में भी लोग आ रहे हैं, जिसमें डेंगू की आशंका को देखते हुए सैंपल कराए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल में ज्यादातर बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। कोरोना के बाद लोगों में जागरूकता आई है। ऐसे में डेंगू नियंत्रण के लिए लगातार जांच की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आए तो जिला अस्पताल में आकर अपनी डेंगू की जांच जरूर करवाए। जिस क्षेत्र में डेंगू के मरीज आ रहे हैं, उस इलाके की गलियों और हर घर में स्प्रे करवाया जा रहा है। अगर किसी को कोई गंभीर समस्या होती है तो वह अस्पताल में आकर उपचार करवा सकता है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस दिन किया 100 का आंकड़ा पार
15 अक्तूबर 112
20 अक्तूबर 205
23 अक्तूबर 317
26 अक्तूबर 418
29 अक्तूबर 510
6 नवंबर 618
15 नवंबर 711
22 नवंबर 801
29 नवंबर 905
वर्जन
जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। अब आंकड़ा 999 तक पहुंच चुका है। विभाग की ओर से अब भी एमपीएचडब्ल्यू के माध्यम से लगातार डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें