सोनीपत। ककरोई चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में सोमवार को अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
मंदिर समिति के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि अन्नकूट केवल प्रसाद वितरण का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का प्रतीक है। भगवान के दरबार में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। सभी श्रद्धालु समान हैं। सामूहिक रूप से भोजन तैयार करना और बिना किसी भेदभाव के उसे बांटना भारतीय संस्कृति की प्रेम और सद्भाव की परंपरा को मजबूत करता है। इस दौरान सुंदर लाल सतीजा, श्रीभगवान सिंगला, एडवोकेट अरविंद मित्तल, रवि मित्तल, ठेकेदार सतीश माथुर, विवेक गर्ग, हरि कौशिक, ओमप्रकाश कैलाना, सुखबीर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।