खरखौदा। गांव फतेहपुर निवासी सुनील फतेहपुरिया को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद में गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत देशभर से 21 गैर-सरकारी सदस्यों को परिषद में शामिल किया गया है। इनमें हरियाणा से सुनील फतेहपुरिया को प्रतिनिधित्व मिला है।
विज्ञापन
इस नियुक्ति के साथ ही सुनील फतेहपुरिया को राष्ट्रीय स्तर पर सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाने और नीतिगत प्रयासों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। परिषद में उनकी भूमिका सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर सुझाव देने की रहेगी। सुनील फतेहपुरिया की मां कमला देवी खरखौदा नगर पालिका की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। इससे पहले सोनीपत के पूर्व सांसद रमेश कौशिक भी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रह चुके हैं। ऐसे में सुनील फतेहपुरिया की नियुक्ति से एक बार फिर सोनीपत को इस राष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व मिला है।