फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धर्मेंद्र हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2023 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव गोरड़ निवासी धर्मेंद्र की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मंजीत गांव गोरड़ का निवासी है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव गोरड़ निवासी ओमकंवार ने 26 दिसंबर को शिकायत दी थी कि उसके फास्टफूड रेस्टोरेंट पर रात के समय आए दो युवकों ने खाने की मांग की थी। उन्होंने रेस्टोरेंट के बंद होने का हवाला दिया था। इसके बाद दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर आ गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। नौकर के फोन पर सूचना देने पर वह अपने बेटे विरेंद्र, भतीजे धर्मेंद्र के साथ रेस्टोरेंट पर जा रहे थे। रेस्टोरेंट से कुछ ही दूरी पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर वापस लौट रहे सभी युवकों ने उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया। वारदात में घायल धर्मेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं विजय, दलेल और विरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शिकायत पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस वारदात में आरोपी रवि व जोगिंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें