फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मजदूरी के पैसे मांगने पर किया चाकू से दो पर हमला

Sat, 30 Dec 2023 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बड़ौता में मजदूरी के पैसे मांगने के झगड़े में बीचबचाव कराने आए दो ग्रामीणों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायलों को उपमंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। बड़ौता निवासी गुलाब ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। 29 दिसंबर को वह अपने घर के सामने बैठे थे। शाम 7 बजे श्रवण व छोटू गली में हुक्का पी रहे थे। जब मोनू छोटू से मजदूरी के 300 रुपये मांगे तो छोटू ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी को लेकर झगड़ा हो गया। जब वह और पड़ोसी शंकर बीच बचाव के लिए पहुंचे तो छोटू के पास बैठे श्रवण ने उनकी कमर पर चाकू से वार कर दिया। वहीं शंकर की बाजू में चाकू से हमला कर दिया और आरोपी धमकी देकर भाग गया। घायल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें