फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर, नकदी व सामान ले गए, सीसीटीवी में कैद

Thu, 09 Jan 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38- सोनीपत के खरखौदा के फरमाणा गांव में दुकान में घुसकर चोरी को अंजाम दे रहा संदिग्ध सीसीट - फोटो : jammu
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फरमाणा के बस अड्डे पर एक किराने की दुकान से चोर सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान मालिक को दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला। जांच की तो चोरी होने का पता चला। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। मामले की शिकायत पर फरमाणा चौकी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फरमाणा के मंजीत का कहना है कि उसने अपने गांव के ही बस स्टैंड पर किराना की दुकान की हुई है। दुकान के ऊपरी हिस्से पर पानी टंकी भी रखी हुई है। ऐसे में टंकी को साफ करने के लिए उसने छत के ऊपरी हिस्से पर जाने के लिए जाल लगाया हुआ था। जिसे खोला और बंद किया जा सकता है। ऐसे में जाल तक पहुंचने के लिए नीचे एक सीढ़ी भी रखी हुई है। सोमवार को वह अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए थे। सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर उसने पाया कि चोर छत पर लगे जाल को खोलकर दुकान में घुसे और बीडी, सिगरेट, देशी घी की एक पेटी, चाॅकलेट के साथ ही दुकान से आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दुकानदार मंजीत का कहना है कि उसने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए हैं। जिसकी जांच करने पर चोर ने छत के रास्ते से आकर चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। मंजीत की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें