फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मां के मदिर से चांदी की मूर्ति व नोटों की माला चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव हरसाना कलां के देवी मां मंदिर से चोर चांदी की मूर्ति और नोटों की माला चोरी कर ले गए। मंदिर के सेवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव हरसाना कलां निवासी प्रवीन ने बताया कि वह गांव के देवी मां मंदिर में सेवक है। उसने बताया कि 2 अगस्त की रात को चोर मंदिर में घुसकर अंदर से चांदी की मूर्ति व 5100, 1100 व 500 रुपये की नोटों की माला भी चोरी कर ले गए, जब वह सुबह मंदिर में पहुंचा तो चोरी का पता लगा। जिस पर उसने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका। सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें