मुरथल (सोनीपत)। जीटी रोड पर मुरथल के पास स्थित अमेजन कंपनी के वेयर हाउस से नौ मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। कंपनी अधिकारियों ने छानबीन की तो पता चला कि मोबाइल फोन वेयर हाउस में काम करने वाले तीन कर्मचारियों ने ही चोरी किए हैं। जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी साजिद, सुमित व साजिश को गिरफ्तार कर लिया है।
कंपनी अधिकारी लाजपत नगर दिल्ली निवासी जसकृत सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि कई दिन पहले कंपनी से नौ मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। छानबीन करने पर पता चला कि मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी साजिद, सुमित व साजिश ने चोरी किए थे। मुरथल थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज लिया था। बाद में आरोपियों को कंपनी से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए है। फिलहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।