फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले हुई थी कहासुनी, जर्सी से गला दबाकर किसान की हत्या

विज्ञापन
मौके पर मौजूद डीएसपी जोगेंद्र राठी मृतक के परिजनों से पूछताछ करते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव पिपलीखेड़ा में चार दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। किसान का शव खेत में पड़ा मिला। वारदातस्थल पर किसान की बाइक भी खड़ी मिली। सूचना के बाद गन्नौर डीएसपी जोगेंद्र राठी व बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव पिपलीखेड़ा निवासी नीरज ने बताया कि उसका पिता सोमबीर (43) वीरवार को सुबह 11 बजे अपने घर से खाद लेने जाने की बात कहकर निकले थे। वह अपनी बाइक पर गए थे, लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के खेत में पड़ा मिला। नीरज ने गांव के ही मंदीप पर उसके पिता की हत्या का आरोप लगाया। नीरज का कहना था कि वीरवार शाम को उसके पिता मंदीप के साथ देखे गए थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसकी सतबीर के साथ चार दिन पहले कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
किसान की जर्सी से ही उसका गला दबाया
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह जब सतबीर का शव मिला तो उसके गले में जर्सी बंधी थी। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी मंदीप ने पुलिस को बताया कि उसने जर्सी से ही गला दबाकर हत्या की है।
विज्ञापन

वर्जन
किसान की हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने जर्सी से गला दबाकर हत्या करने की वारदात कुबूल की है। आरोपी ने कहा है कि चार दिन पहले उसकी कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र

किसान सोमबीर का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें