फोटो 03: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना
सोनीपत। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डाॅ. वंदना ने लोगों को एड्स के मुख्य लक्षण व उसके फैलने के बारे में जानकारी दी।
सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना व जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण से पहुंचे अधिवक्ता अश्विनी कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से एड्स से बचाव के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कुछ वर्षों में देश में एचआईवी संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों की संख्या में लगभग 70 फीसदी गिरावट आई है।
इस मौके पर डाॅ. गरिमा त्रिपाठी, सरोज, सुरेंद्र, प्रदीप, समुंद्र हुड्डा, निशा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। इससे पहले स्वास्थ्य कर्मियों व नर्सिंग विद्यार्थियों की रैली को अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली अस्पताल से बहालगढ़ रोड होते हुए विवेकानंद चौक तक पहुंची। इसके अलावा शहर के बस अड्डे, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।