सोनीपत के गन्नौर के मुख्य बाजार में सड़क पर उतरे दुकानदारों ने बताया कि लगातार चोरी की वारदात हो रही है। एक दिन पहले भी एक दुकान का शटर तोड़कर 10 हजार रुपये व सामान निकाल लिया गया। वहीं एक अन्य दुकान का शटर टूटा मिला।
सोनीपत के गन्नौर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर दुकानदारों और व्यापारियों ने एकत्रित होकर रोष जताया और बाजार की मुख्या सड़क पर उतर आए। जिससे सड़क पर जाम लग गया। दुकानदारों का आरोप था कि बढ़ती वारदातों के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया। जिस पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिससे दुकानदार सड़क से हट गए। हालांकि अभी भी बाजार को बंद रखा गया है। दुकानदार पास ही एक मंदिर में बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन
गन्नौर के मुख्य बाजार में सड़क पर उतरे दुकानदारों ने बताया कि लगातार चोरी की वारदात हो रही है। एक दिन पहले भी एक दुकान का शटर तोड़कर 10 हजार रुपये व सामान निकाल लिया गया। वहीं एक अन्य दुकान का शटर टूटा मिला। इतना ही नहीं दो दिन पहले एक दुकान पर कुछ लोगों ने आकर गाली-गलौज की। पुलिस को बुलाने के बाद भी वह पुलिस के सामने गालियां देते रहे।
कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर दुकानदारों व व्यापारियों ने वीरवार सुबह सडक़ पर उतरकर रोष जताया। मुख्य सड़क पर रोष जताने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई। बाजार बंद करने व रोड जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदारों को समझाया। मशक्कत के बाद उन्हें सडक़ से हटाया जा सका। व्यापारी व दुकानदार अभी बैठक कर रहे हैं। जिसमे आगामी निर्णय लिया जाएगा।