फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में चोरों का आतंक: अनाज और सब्जी मंडी में चोरी, अमेरीकी डॉलर और कैश ले उड़े चोर

Mon, 02 Jun 2025 06:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

चोरों ने दो दुकानों में चोरी कर साढ़े पांच लाख रुपये कैश और अमेरीकी डॉलर चोरी कर लिए जिससे इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना शहर में चोरों ने पुरानी अनाज मंडी और नई सब्जी मंडी में दो जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुरानी अनाज मंडी में पशु आहार विक्रेता की दुकान में कार्यालय का ताला तोड़कर 3.50 लाख रुपये और 1500 अमेरिकी डॉलर चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


पशु आहार की दुकान से चोरी 

दूसरी घटना में नई सब्जी मंडी से आढ़ती के दो लाख रुपये चोरी किए गए हैं। पुराना बस स्टैंड के निकट सत नगर निवासी हिमांशु ने पुरानी अनाज मंडी में पशु आहार की दुकान खोल रखी है। वह सुबह दुकान पर आया तो काउंटर का दराज टूटा मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि दुकानदार के घर जाने के कुछ देर बाद युवक छत से सीढ़ियों के रास्ते अंदर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चोर ने ढक रखा था चेहरा 

युवक ने कमीज उतारकर अपना चेहरा ढक रखा था। वह करीब एक घंटे तक दुकान में रहा और दुकान के अंदर ही बनाए गए ऑफिस में गया। दो-तीन बार कोशिश करने के बाद दराज टूटी। युवक दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये और डॉलर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी से आढ़ती विशाल मेहता के दो लाख रुपये चोरी कर ले गया। वह अपनी दुकान पर फल बेच रहा था। दुकानदार ने कुर्सी पर अपना बैग रखा था जिसे एक युवक चोर कर ले गया। 

ये भी पढ़ें:  महेंद्रगढ़ में हादसा: कार और ट्राली की टक्कर में चार लोगों की मौत, बहन के कुआं पूजन समारोह से लौट रहे थे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें