फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोरी करने आए युवक ने सरिया से किया हमला

Sat, 10 Feb 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। बहालगढ़ व कुंडली थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदात हुई है। बहालगढ़ में चोरी कर रहे युवक ने दुकानदार पर सरिया से हमला कर दिया। कुंडली में एक सुरक्षा कर्मी ने ही वेयरहाउस से ढाई लाख की किताब चोरी कर डाली।
विज्ञापन


बहालगढ़ निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि उनकी घर में ही परचून की दुकान है। शुक्रवार रात को शटर उठाने की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो देखा कि दुकान का शटर खुला हुआ है। अब दुकान के अंदर देखा तो एक युवक दुकान में था। आरोपी भागने लगा तो वह उसे पकडऩे लगा। जिस पर उसने हाथ में लिए सरिया से हमला कर दिया। उन्होंने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान संजय के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी प्रभात शेखर ने बताया कि वह सफियाबाद की एक कंपनी के वेयर हाउस में मैनेजर है। जिसमें महंगी किताब रखी हुई हैं। आरोप है कि कई दिनों से किताब चोरी हो रही थी। जब सीसीटीवी चेक किए तो एक सुरक्षा कर्मी चोरी करता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की है। वेयरहाउस से करीब ढाई लाख की किताब चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें