जिला अस्पताल के ओपीडी में टूटी सीलिंग को ठीक करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में अस्पताल के ओपीडी परिसर में वैक्सीनेशन सेंटर की छत की सीलिंग से पानी टपक रहा था। ऐसे में वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर लोग अस्पताल प्रबंधन को कई बार शिकायत कर चुके थे। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था। अमर उजाला ने एक अगस्त के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और सीलिंग को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया।
जिला नागरिक अस्पताल के ओपीडी परिसर में लाखों रुपये खर्च करके छत पर फाल्स सीलिंग लगाई गई है। छत टपकने के कारण कई जगह से सीलिंग उखड़ गई, जिसके कारण परिसर में कई दिन से जगह-जगह पानी टपक रहा है। पानी के कारण फाल्स सीलिंग कई जगह से कमजोर हो गई है जो अचानक ही टूट कर गिरने लगती है। ओपीडी परिसर में सबसे ज्यादा समस्या कमरा नंबर 13 जहां नेत्र रोगी अपना इलाज कराने के लिए आते हैं। वहीं कमरा नंबर-14 जहां वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर के बाद वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे लोगों की लंबी लाइन लग रही है। ऐसे में लाइन में खड़े लोगों को पर सीलिंग टूटकर अचानक गिर जाती है।