फोटो 11: सोनीपत के खरखौदा में फैंसी लाइट लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते नपा अध्यक्
खरखौदा। नगर पालिका अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा ने सोमवार को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से लगाई जाने वाली फैंसी लाइटों के कार्य का शुभारंभ किया। यह लाइटें सांपला और दिल्ली मार्ग पर लगाई जाएंगी। शहर की गलियों में पहले स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं लेकिन मुख्य सड़कों पर अभी नहीं लगी थीं।
नगर पालिका अब शहर की दो मुख्य सड़कों को रोशन करने का काम शुरू कर दिया गया है। भूमिगत बिजली लाइन डालने के लिए खोदाई करने के साथ ही फैंसी लाइटों के खंभों को खड़ा करने के लिए पहले ही बेस बनाए गए थे। सोमवार से इन पर फैंसी लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
नपा अध्यक्ष ने कहा कि वह शहर के विकास को लेकर गंभीर है। इस कड़ी में मुख्य सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए फैंसी लाइटों को लगाने का काम शुरू करवाया जा रहा है, जिस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जल्द ही इस काम को पूरा कर दो मुख्य सड़कों पर प्रकाश की पूरी व्यवस्था की जाएगी जो शहर की सुंदरता को भी बढ़ाने का काम करेगी। इस दौरान पार्षद नवीन दहिया, अनूप, प्रमोद, सहायक अभियंता अर्जुन, पटवारी फूल, सीताराम, सोनू, अनिल भी मौजूद रहे।