फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साइकिल सवार बुजुर्ग की ट्रॉले की चपेट में आने से गई जान

Tue, 16 Dec 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :13: रामकंवार का फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 के केएमपी-केजीपी जीरो पॉइंट के पास साइकिल सवार बुजुर्ग राम कुंवार (71) की ट्रॉला के नीचे आने से मौत हो गई। बुजुर्ग वृद्धावस्था सम्मान भत्ता लेने के लिए बैंक जा रहे थे। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जठेड़ी निवासी सुभाष ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके पिता राम कुंवार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे साइकिल पर सवार होकर गांव रसोई स्थित बैंक में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता लेने के लिए जा रहे थे।
जब वह नेशनल हाईवे-44 पर बीसवां मील से आगे केएमपी-केजीपी जीरो पॉइंट पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉला ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रॉला के टायर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई रामकुंवार के शव को काफी मशक्कत के बाद टायर के नीचे से निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने शव और क्षतिग्रस्त साइकिल को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें