फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंतजार खत्म, स्नातक कक्षाओं में आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Sun, 02 Jun 2024 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
डॉ. संतोष राठी, प्राचार्य, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत। स्कूलों से 12वीं कक्षा की सीढ़ी पार करने के बाद कॉलेज की दहलीज पर कदम रखने को उत्साहित विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार सोमवार से स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए महाविद्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अधिकतर महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। विशेष बात यह है कि इस बार दाखिला प्रक्रिया नई शिक्षा नीति के तहत चलेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को परिवार पहचान पत्र आवेदन प्रक्रिया में अनिवार्य किया गया है। इससे पहले 29 मई से 1 जून तक महाविद्यालयों ने नई शिक्षा नीति के तहत विषयों की ग्रुपिंग कर पोर्टल पर अपलोड करन दी है। इसमें कुल सीटें, पाठ्यक्रम, बैंक का विवरण, विषय अनुसार फीस के साथ ही मेजर व माइनर विषयों की ग्रुपिंग बनाकर अपलोड कर दी गई है। इस बार एडेड कॉलेजों की फीस में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। छात्राओं के लिए महाविद्यालयों की ट्यूशन फीस माफ रहेगी।
विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड केे 11782 विद्यार्थी हुए थे उत्तीर्ण

जिले में 19 हजार से अधिक विद्यार्थी 12वीं पास कर चुके हैं। इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 11782 और केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 7535 विद्यार्थी शामिल हैं। जिले के प्रमुख कॉलेजों की बात करें तो करीब इनमें करीब 12536 सीटें हैं। हालांकि इनमें कई निजी कॉलेज शामिल नहीं है। अगर सभी निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों की अनुमानित सीटों को भी जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच सकता है।

दाखिले का यह रहेगा शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया : 03 जून से 25 जून तक

दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन : 05 जून से 28 जून तक

पहले चरण की काउंसिलिंग

पहली प्रोविजनल कट ऑफ जारी : 02 जुलाई

पहली फाइनल कट ऑफ जारी : 03 जुलाई

पहली कट ऑफ की फीस जमा करवाने की तिथि : 04 से 08 जुलाई



दूसरे चरण की काउंसिलिंग

दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ जारी : 09 जुलाई

दूसरी फाइनल कट ऑफ जारी : 10 जुलाई

दूसरी कट ऑफ फीस जमा करवाने की तिथि : 10 से 12 जुलाई



तीसरे चरण की काउंसिलिंग

पहली दो काउंसिलिंग में वंचित आवेदकों की फिजिकल काउंसिलिंग : 15 जुलाई

पंजीकरण हेतु दाखिला पोर्टल रि-ओपन :16 जुलाई

100 रुपये विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसिलिंग : 16 से 22 जुलाई

100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसिलिंग : 24 से 31 जुलाई

वर्जन
महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


प्रो. एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत


वर्जन
स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीजीएचई की गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों के लिए विषयों की ग्रुपिंग बनाकर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. संतोष राठी, प्राचार्य, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत

डॉ. संतोष राठी, प्राचार्य, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें