फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रात में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला

Fri, 21 Nov 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो:22: अस्पताल में भर्ती बिजली निगम के कर्मी।
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव रिढाऊ में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर हमला कर दिया। टीम ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। जेई सतबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजली निगम के जेई सतबीर सिंह ने कहा कि वह बुधवार रात में करीब 11 बजे अपनी टीम के साथ रिढाऊ गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए थे। मंदिर के पास टीम ने पाया कि केबल में सीधे तार लगाया गया था।
टीम ने वीडियोग्राफी शुरू की तो चार से पांच लोग मौके पर आ गए। टीम कुछ समझ पाती इससे पहले ही उन्होंने ईंटों से हमला कर दिया। टीम के सदस्यों को लात-घूसे मारे गए। खुद पर हुए हमले के बाद बचने के लिए उनकी तरफ से डायल-112 को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि किसी प्रकार उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान घायल हुए टीम सदस्यों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, जेई सतबीर सिंह की तरफ से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


वीडियो में दिख रहे आरोपी
बिजली निगम की टीम पर जब हमला हुआ उस दौरान निगम की टीम ने वीडियोग्राफी की थी। उसमें कई हमलावरों के चेहरे न केवल दिखाई दे रहे हैं बल्कि इस दौरान वह यह कहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं कि बिट्टे निकालकर लेकर आओ। वहीं, टीम को गली से निकल जाने की भी धमकी देते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें