सोनीपत। लिंगानुपात कम होने पर वरिष्ठ चिकित्सकों पर कार्रवाई के विरोध में वीरवार को नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों ने सुबह 9 से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल रखी। इसके चलते मरीज उपचार के लिए भटकते रहे।
चिकित्सक दल का नेतृत्व कर रहे डॉ. नितिन फलस्वाल ने कहा कि लिंगानुपात के मामले में सोनीपत और सिरसा जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों पर कार्रवाई की सूचना है। सोनीपत में इस तरह की कार्रवाई करना गलत है। अकेले चिकित्सक लिंगानुपात नहीं सुधार सकते। इसके लिए समाज के लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है।
हलालपुर के एसएमओ डॉ. अनिल सचदेवा ने बताया कि उन्हें निलंबित किए जाने के आदेश नहीं मिले हैं। हालांकि, लिंगानुपात को सुधारने का प्रयास जारी है। लिंगानुपात सुधारने के लिए अकेले चिकित्सक नहीं, संबंधित गांव के सरपंच, पंच, पुलिस, महिला बाल विकास विभाग की भी भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि अकेले चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। पुलिस व महिला बाल विकास की भी भूमिका होती है। वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 891 है। पिछले साल आज के दिन लिंगानुपात 898 था।
हड्डी मरीजों को उपचार ही नहीं मिला
जिला नागरिक अस्पताल में 11 बजे के बाद ओपीडी शुरू हो सकी। हड़ताल खत्म होने के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल कोर्ट एविडेंस पर चले गए। ऐसे में हड्डी मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। अन्य चिकित्सकों ने अस्पताल में दोपहर 3 बजे तक 1400 से ज्यादा मरीजों को देखा।
मेरे सीने मे दर्द है। उपचार के लिए मैं पत्नी के साथ अस्पताल में नौ बजे आ गया था। यहां आकर पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं। 11 बजे चिकित्सक के ओपीडी में आने के बाद उपचार मिल सका। -ईश्वर, मुरथल।
अपनी पत्नी की आंखों का इलाज कराने के लिए आया हूं। पहले लाइन में लगकर ओपीडी पर्ची बनवाई। उसके बाद ओपीडी में करीब एक घंटे तक चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ा। -धर्म सिंह, रामनगर।
काफी समय से पैरों में दर्द रहता है। उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल में आया तो चिकित्सक के हड़ताल पर जाने की जानकारी मिली। दो घंटे तक चिकित्सक के आने के बाद ओपीडी पर्ची बन सकी। -हंसराज, न्यू ब्रह्म काॅलोनी ।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया लिंगानुपात का डाटा
1 जनवरी से 19 नवंबर 2024 तक पैदा हुए बच्चे
ब्लॉक लड़के लड़कियां औसत लिंगानुपात
गन्नौर 1134 1026 904
गोहाना 3641 3259 895
खरखौदा 998 838 839
सोनीपत 5507 5007 909
कुल 11280 10130 898
1 जनवरी से 19 नवंबर 2025 तक पैदा हुए बच्चे
ब्लॉक लड़के लड़कियां औसत लिंगानुपात
गन्नौर 1121 953 850
गोहाना 3758 3425 911
खरखौदा 942 805 854
सोनीपत 5539 4947 893
कुल 11360 10130 891
फोटो 10: धर्मसिंह
फोटो 10: धर्मसिंह
फोटो 10: धर्मसिंह
फोटो 10: धर्मसिंह