फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समूह नृत्य में जीती पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी उजाले खां कर टीम

Mon, 27 Jul 2026 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना ब्लॉक कल्चरल फेस्ट में अतिथियों के साथ उपस्थित शिक्षक एवं प्रतिभागी विद्यार्थी। स्रोत :
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधल में सोमवार को हेरिटेज, कल्चर एंड एथिकल वैल्यूज ऑफ हरियाणा एंड एन्वायरनमेंट विषय पर खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से रचनात्मकता एवं भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम में कक्षा 5 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने समूह-एकल नृत्य, रागिनी और नाटक आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सोनीपत नवीन गुलिया व जिला परियोजना संयोजक अधिकारी कृष्णा खत्री बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे। समूह नृत्य में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी उजाले खां कर टीम प्रथम रही।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधल की टीम द्वितीय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी सराय नामदार खां की टीम तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 9 से 12 के समूह नृत्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना की टीम द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
कक्षा 5 से 8 में एकल नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवाल कला की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रभड़ा की टीम द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर कलां की टीम तृतीय रहा।
कक्षा 9 से 12 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवाल कलां की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना की टीम द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना की टीम तृतीय स्थान पर रही।
रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रभड़ा द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौली तृतीय स्थान पर रहा।
वहीं, कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवाल कलां प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौली द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना सिटी तृतीय रहा।
नाटक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसराना प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आंवली तृतीय रहा। कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना प्रथम रहा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रभड़ा द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधल तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को डीईओ नवीन गुलिया ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीईओ बलजीत गहलावत, बीईओ लवल किशोर, रामतीरथ, गौरव कपूर, प्राचार्य छोटे लाल, हरीश, श्रीदत, राजेश दुहन, मुकेश बजाज, आशीष, मंजू, प्रवीण, इंदु, नीतू, कोमल, सुरेंद्र, शमशेर, चंदा भारद्वाज उपस्थित थे।

गोहाना ब्लॉक कल्चरल फेस्ट में अतिथियों के साथ उपस्थित शिक्षक एवं प्रतिभागी विद्यार्थी। स्रोत :

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें