फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विरोध की रोटी से व्यवस्था को खरी खोटी

Mon, 17 Feb 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के मयूर विहार में गली का निर्माण न होने पर विरोधस्वरूप गली में चूल्हे पर रोटी ब
विज्ञापन
सोनीपत। मयूर विहार में चार गलियों का निर्माण न किए जाने के विरोध में रविवार को लोगों ने जिला पार्षद के नेतृत्व में अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने गली के बीच में चूल्हे पर रोटियां बनाकर नगर निगम के खिलाफ विरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि आचार संहिता हटने के बाद गलियाें का निर्माण शुरू नहीं कराया तो विरोध तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने निगम प्रशासन को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि गली नंबर 20 से 23 तक करीब 150 से ज्यादा परिवार रह रहे है। गलियों का निर्माण आज तक हो सका है। नगर निगम की ओर से इन गलियों में सीवर लाइन बिछा रखी है और बिजली निगम ओर से लोगों को कनेक्शन भी उपलब्ध करा रखे हैं। गली निर्माण के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। निगम प्रशासन कॉलोनी को अवैध बताकर गली को पक्का करने से मना किया जा रहा है।
क्षेत्रवासी जोगेंद्र मलिक, रामफल, राजेंद्र, धर्मेंद्र, पंकज, पवन, नरेश, कुसुम, कमलेश, राजू, सुमन बाला ने बताया कि क्षेत्र के लोग हर साल निगम कार्यालय में गृहकर जमा कर रहे है। लोगों के पास रजिस्ट्री होने के बावजूद निगम प्रशासन की ओर से गलियों का निर्माण न करने के बजाय बरगलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कहा कि प्रशासन और सरकार आम जनता की मौलिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें