फोटो 16: सोनीपत के रेडक्रॉस शाखा कार्यालय में सोमवार को कार्यशाला के दौरान प्राथमिक चिकित्सा की
सोनीपत। रेडक्रॉस शाखा कार्यालय में सोमवार को प्राथमिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य ड्रिल निरीक्षक विरेंद्र सिंह, फार्मेसी अधिकारी देवेंद्र सिंह, मुख्य सिपाही विकास पूनिया व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहै।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजय कुमार, प्रवक्ता डॉ. राजबीर सिंह व फर्स्ट एड मास्टर नीरज ने पुलिस कर्मियों को रेडक्रॉस सोसाइटी, सैंट जाॅन एम्बुलेंस (इंडिया) की ओर से प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पहले प्राथमिक सहायता के संबंधित मूल विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसी कड़ी में कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) से संबंधित जानकारी दी। व्यावहारिक डेमो के माध्यम से पुलिस कर्मियों को जागरूक किया गया। सीपीआर किस व्यक्ति को देना चाहिए व किसको नहीं देना चाहिए के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई।