फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

Tue, 11 Mar 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस कर्मियों के साथ पौधरोपण करते पुलिस उपायुक्त नरें
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन में सोमवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) नरेंद्र कादियान के नेतृत्व में 11 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें कि पौधों को न सिर्फ लगाएंगे बल्कि उनकी देखभाल कर पर्यावरण बचाने में अपना सहयोग देगें।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम कड़ी हैं। मानव का जीवन वृक्षों पर आधारित है अन्यथा सृष्टि नष्ट हो जाएगी। आजकल बढ़ते प्रदूषण से वातावरण के प्रदूषित होने से विश्व चिंतित है। मानव जीवन खतरे में है इसलिए सृष्टि के संरक्षण के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करके विश्व कल्याण में अपना योगदान देना चाहिए। वातावरण स्वच्छ होगा तो हम सब स्वस्थ रह सकते हैं और वातावरण के स्वच्छता का सीधा नाता पेड़-पौधों से है। आओ हम सभी मिलकर पौधे लगाकर अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए प्राकृतिक संसाधनों की अमूल्य सौगात दें।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त राजपाल, विपिन अहलावत, लाइन अफसर राकेश कुमार, सेक्टर-27 थाना प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक सतबीर सिंह, पर्यावरण मित्र जगत सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें