फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कलश यात्रा निकाल कर शुरू की कथा

Tue, 16 Sep 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत के गुड़ मंडी ​स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कलश यात्रा के दौरान शामिल महिलाएं व इस
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला से सोमवार को कलश यात्रा निकालकर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा गुड़ मंडी क्षेत्र से विभिन्न मार्गों से होती हुई कथास्थल पर संपन्न हुई। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से कथावाचक साक्षी गोपाल दास ने प्रथम दिन श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य को आवागमन के चक्कर से छुटकारा पाना है तो उसे गोविंद का भजन करना पड़ेगा। जिसे भगवान की प्राप्ति करनी है उसे अपने अंदर सतगुण को प्रकट करना चाहिए। भगवान के प्रति प्रेम जगाना चाहिए।
साक्षी गोपाल दास ने कहा कि श्रुत गोस्वामी बताते हैं कि श्रीकृष्ण का शरीर तीन तत्वों सच, चित और आनंद से बना है। जो ब्रह्मांड का सर्जन, पालन व संहार करते हैं। ब्रह्मा के रूप में भगवान श्रीकृष्ण सृष्टि का सर्जन, विष्णु रूप में प्रकट होकर सृष्टि का पालन, शिव रूप में प्रकट होकर सृष्टि का संहार करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रघु कुमार दास, भागवत तत्व दास, शांत नरसिंह, योग धर्मदास, श्याम सिंह रावत, सुंदर सिंह, मास्टर जगदीप पांचाल, शिवम पांचाल, लक्ष्मी, वंदना, सुनीता, नंदेश्वरी, चंद्रेश मौजूद रहीं।

फोटो 37- सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कलश यात्रा के दौरान शामिल महिलाएं व इस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें