फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अलग-अलग मामलों में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना कुंडली पुलिस ने नाबालिगों से दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरिओम उत्तर प्रदेश के सीतापुर और असलम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना कुंडली क्षेत्र में रहने महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 6 अगस्त को हरिओम ने नशे की हालत में उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब आरोपी हरिओम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले असलम ने उनकी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया और बेटी के साथ छेड़खानी की है। अब पुलिस ने आरोपी असलम को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें