फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाकी वर्दी पहनकर 15 लाख की लूट निकली झूठी

Tue, 12 May 2026 07:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: गन्नौर में पुलिस की गिरफ्त में लूट की साजिश की झूठी सूचना देने वाला साहिल ग्रोवर। सवांद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गन्नौर (सोनीपत)। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में खाकी वर्दी पहनकर 15 लाख रुपये की लूट की सूचना से पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी। हालांकि, कुछ ही घंटों की जांच में पूरा मामला फर्जी निकला। लूट का रुपयों से भरा बैग कारोबारी की कार से ही मिला है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कारोबारी ने इतनी बड़ी साजिश क्यों रची।
पानीपत की अग्रसेन कॉलोनी निवासी बैटरी व्यवसायी साहिल ग्रोवर ने मंगलवार दोपहर को पुलिस को बताया कि वह मुरथल स्थित एल्डिको सिटी के पास अपने जीजा से 10 लाख रुपये और एक साथी से 5 लाख रुपये लेकर पानीपत लौट रहे थे।
विज्ञापन

उसका आरोप था कि गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास खाकी ड्रेस पहने बाइक सवार दो युवकों ने जांच के नाम पर उसकी कार रुकवा ली। इसके बाद उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर कार का शीशा तोड़कर 15 लाख रुपये व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।
सूचना मिलते ही हरकत में आया पुलिस प्रशासन
दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसीपी ऋषिकांत, बड़ी थाना प्रभारी कुलदीप और गन्नौर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो साहिल की कहानी पर संदेह हुआ। फुटेज में कार के आसपास कोई बाइक सवार संदिग्ध दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने साहिल से सख्ती से पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलने लगा। शक गहराने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी से ही रुपयों से भरा बैग मिला। इसके साथ ही लूट की कहानी पूरी तरह बेनकाब हो गई।
विज्ञापन

सट्टेबाजी के एंगल पर भी जांच
एसीपी ऋषिकांत ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहिल ग्रोवर सट्टेबाजी का काम करता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने झूठी लूट की सूचना देकर आखिर क्या हासिल करना चाहा। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।पूछताछ के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें