फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार साल पहले हुई कहासुनी के मामले में हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 07:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। थाना शहर पुलिस ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला करने के आरोपी नई बस्ती गांव गढ़़ी उजाले खां निवासी शुभम उर्फ रमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 को गांव दुभेटा निवासी सतबीर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके पास भाई का फोन आया कि आप के बेटे को किसी ने बर्फ के सुए मार दिए हैं। मौके पर पहुंच कर बेटे को सिविल अस्पताल गोहाना लेकर गए तो डॉक्टर ने उसे खानपुर रेफर कर दिया।
सतबीर ने बताया कि बेटे से पूछने पर पता चला कि चार साल पहले स्कूल में रमन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी बात को लेकर 23 अप्रैल को रमन और उसके दोस्त ने बेटे पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से जानलेवा हमला किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें