फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाले पर दीवार बनाकर कुम्हार गेट का रास्ता किया बंद

Fri, 06 Feb 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति ने नाले पर दीवार बनाकर दुकान खड़ी कर दी। इससे कुम्हार गेट की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। साथ ही नाला अवरुद्ध होने पर वीरवार सुबह दुकानदार भड़क गए। उन्होंने निर्माण गिराकर यथावत स्थित बनाएं रखने की मांग की है।
विज्ञापन

विनायक गार्डन के पास से एक गली कुम्हार गेट की ओर जाती है। वहां से गुजर रहे नाले पर मार्केट के दुकानदारों ने शौचालय बना रखा है। अब एक व्यक्ति ने बुधवार की रात नाले पर दीवार खड़ी कर दुकान का निर्माण शुरू कर दिया है।
दुकानदार संजय, पवन, सोहनलाल और शम्मी ने बताया कि यह सरकारी जमीन है। यहां से नाला गुजर रहा है। बुधवार रात को ही दीवार खड़ी कर गली को रोक दिया गया है। सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। उनकी मांग है कि निर्माण को गिरा कर ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


भवन निरीक्षक का आनंद का कहना है कि मौके का निरीक्षण कर स्थिति की जांच की जाएगी। यदि सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -आनंद किशोर, भवन निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें