फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोना जीतकर लौटी खिलाड़ी का विद्यालय में स्वागत

Sat, 21 Sep 2024 07:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। साउथ एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी तमन्ना का प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता तमिलनाडु के चेन्नई में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इसकी शॉटपुट स्पर्धा में तमन्ना ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि तमन्ना ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि तमन्ना एक बेहतर खिलाड़ी हैं। तमन्ना झज्जर के गांव दुबलधन की रहने वाली हैं, वह करीब चार साल से प्रताप सिंह मेमोरियल विद्यालय में रहकर अपनी प्रतिभा को तराश रही हैं। पिता विनोद कुमार ने बताया कि बेटी ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर हमारा मान बढ़ाया है। मां मुनेश ने बताया कि इससे पहले भी बेटी राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार पदक जीत चुकी है। हमें पूरी उम्मीद हैं कि तमन्ना भविष्य में भी पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करेगी। स्वागत समारोह के दौरान विद्यालय संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, अकादमिक निदेशक सुबोध दहिया, प्रशिक्षक रमेश कुमार, प्रताप स्कूल के प्रधान वेद प्रकाश दहिया व प्राचार्य दया दहिया ने तमन्ना को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें