फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 17 दिन बाद मिला केस, ट्यूलिप ग्रैंड की युवती कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक नया केस सामने आया है। ट्यूलिप ग्रैंड में रहने वाली 27 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या 47 हजार 477 हो गई है। 10 दिन से जिले में कोरोना संक्रमण का कोई सक्रिय केस नहीं था। पिछली बार नया केस 3 दिसंबर को सामने आया था। दूसरी ओर जिले में अब तक 47 हजार 222 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 254 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को हुए 1641 टेस्ट
जिले में सोमवार को कुल 1641 टेस्ट किए गए। इसमें 1262 आरटीपीसीआर और 379 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट सोमवार को ही प्राप्त हो गई थी। इसमें से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। इसी वजह से इस टेस्ट की संक्रमण दर शून्य रही। वहीं आरटी पीसीआर की पुरानी 478 रिपोर्ट भी सोमवार को प्राप्त की गई। इसमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। इसी वजह से जिले की संक्रमण दर 0.21 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें