फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गला दबाकर हुई थी परिचालक की हत्या

Thu, 05 Feb 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भैरा बांकीपुर में दिल्ली परिवहन निगम के सेवानिवृत्त परिचालक की हत्या गला दबाकर की गई थी। रोहताश चौहान (68) के शव का खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ जिसमें इसकी पुष्टि हुई है। भैरा बांकीपुर निवासी विनय ने कुंडली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके पिता रोहताश चौहान रोजाना की तरह सोमवार रात घर से दूर खेतों की ओर बने पशुबाड़े में सोने गए थे। वह सुबह जब दूध लेकर घर नहीं लौटे तो वह उन्हें देखने के लिए गए। वहां पर उनके पिता का शव मिला।
विज्ञापन

उनके गले पर दबाने के निशान थे। इससे उनकी गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार को शव को मेडिकल कॉलेज खानपुर में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में चिकित्सक ने गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि की है।
सेठी मलिक, प्रभारी, थाना कुंडली ने बताया कि गांव भैरा बांकीपुर में रोहताश की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस की तीन टीमें जांच कर रही हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें