फोटो : 23: सोनीपत के गांव नाहरी के पास अवैध कालोनी में किए निर्माण को ढहाता बुलडोजर। स्रोत: एसए
खरखौदा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की इंफोर्समेंट टीम ने 18 एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोलियों में बुधवार को गांव नाहरी व कतलूपुर के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता आलोक सिंह की देखरेख में कार्रवाई की गई। नाहरी गांव के पास पांच एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में 90 डीपीसी उखाड़ने के साथ तीन चहारदीवारी गिराई गई। कच्चे रास्ते भी उखाड़ दिए गए। टीम ने इसी गांव में दूसरी जगह पर करीब पांच एकड़ में काटी गई काॅलोनी में पहुंचकर 50 डीपीसी, 10 चहारदीवारी, मकान व तीन एकड़ में बनाए गए कच्चे रास्तों और 120 मीटर लंबी ईंटों से बनाई गई दो गलियों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम ने नाहरी में ही डेढ़ एकड़ की अवैध कॉलोनी में मकान व 60 मीटर की चहारदीवारी को गिरा दिया। कतलूपुर में साढ़े छह एकड़ में काटी जा रही अवैध काॅलोनी में 40 डीपीसी उखाड़ी और 15 चहारदीवारी गिराने के साथ ही दो एकड़ में बनाई गई गलियों को भी उखाड़ दिया।